प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी को एक लाख रुपए जीतने का अवसर

 भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार एवं संस्था इस्कॉन द्वारा श्रीमद भागवत गीता पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नैतिक मूल्य शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले  प्रतिभागी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस्कॉन उज्जैन के प्रतिनिधि रामशरण दास एवं आकाश पाल द्वारा शासकीय पीएमश्री अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 इंदौर में छात्राओं को विस्तार से इस प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया गया।

26 से 29 नवंबर ऑनलाइन होगी प्रतियोगिता

प्राचार्य दीपक हलवे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता आगामी 26 से 29 नवंबर 2024 के मध्य प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित होगी।

गीता जयंती पर उज्जैन में बड़ा आयोजन होगा

परीक्षा की नियमावली और पाठ्यक्रम www.gitacontest.in पर उपलब्ध है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से कक्षा 9वी से 12वीं तक की कक्षा से एक-एक प्रतिभागी का चयन होगा। ये प्रतिभागी आगामी 12 दिसंबर को गीता जयंती उत्सव पर उज्जैन में परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रदेश स्तरीय परीक्षा के प्रतिभागियों को शासन द्वारा टीए डीए का भुगतान भी किया जाएगा।

admin

Related Posts

बैतूल में जल संकट गहराया: दूषित पानी से बच्चे बीमार, दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दूषित पानी के कारण बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के दनवाखेड़ा गांव में…

सरकारी नौकरी अपडेट: MPESB भर्ती 2026 के लिए अब बढ़ी अंतिम तिथि, 1679 पदों पर मौका

भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज