CM आतिशी ने रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी

नई दिल्ली
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सक्रिय मोड़ पर है। आप सरकार दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को खास तोहफा दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम लिखते हुए रोहिणी सेक्टर-27 में एक नवनिर्मित स्कूल के रूप में नई सौगात दी है। आप नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय आप विधायक शरद चौहान, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-27 में हमने शानदार नये स्कूल जिसमें 121 कमरे, 9 लैब, योगा कमरे, बहुउद्देश्यीय हॉल, एक शानदार प्लेग्राउंड है। आज इस स्कूल का हमने इलाके के लोगों को लिए उद्घाटन किया है।

अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की सरकार लगातार शिक्षा को पहली प्राथमिकता पर रखती है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हर हफ़्ते किसी स्कूल का उद्घाटन हो रहा है, किसी स्कूल का शिलान्यास हो रहा है। यह आज की बात नहीं है, पिछले दस सालों से जब से दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाया, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी है, तब से इस सरकार ने बच्चों की शिक्षा को, उनके भविष्य को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया है। मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है। अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूसरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

सीएम ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वह अमीर परिवार से आता हो या गरीब परिवार से आता हो, उसको वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलनी चाहिए। हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देना हमारा मकसद है।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ