आयोजन की हुई तैयारी बैठक, राजस्थान में संविधान दिवस पर 26 को अंबेडकर सर्किल तक निकलेगी पदयात्रा

जयपुर।

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव श्री नीरज कुमार पवन ने बताया कि संविधान के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 26 नवंबर को संविधान क्लब से अंबेडकर सर्किल तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में 15 हजार से अधिक युवा भाग लेगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव नीरज कुमार पवन ने बुधवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में विभिन्न सहयोगी विभागों की बैठक ली।

नीरज कुमार पवन ने कहा कि संविधान दिवस के गौरवशाली अवसर पर युवाओं की अधिकाधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जावें। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु प्रतिभागियों के लिए जलपान, टी शर्ट, प्ले कार्ड, मोबाइल टॉयलेट्स के समुचित प्रबंध के साथ साथ सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। बैठक में इसके लिये संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी।

यह होंगे आकर्षण
कार्यक्रम में सेना, राजस्थान पुलिस, आरएसी एवं निजी विद्यालयों द्वारा बैंडवादन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के सहयोग से पदयात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेल्फी बूथ लगाये जायगे। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (साउथ) श्री दिगंत आनंद सहित,  राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद राजस्थान युवा बोर्ड, खेल विभाग, नगर निगम, सूचना प्रौद्योगिक, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारत हिंदुस्तान स्काउट, नेहरू संगठन के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 0 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार