भोपाल :कंज्यूमर आयोग का बड़ा फैसला, शादी हॉल या मैरिज गार्डन की बुकिंग कैंसिल होने पर एडवांस राशि लौटानी होगी

भोपाल

यदि आपने शादी हॉल या मैरिज गार्डन बुक किया है और किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो जाता है, तो संचालक को बुकिंग की एडवांस राशि तुरंत लौटानी होगी। संचालक यह कहते हुए राशि वापस करने से मना नहीं कर सकते कि "आगे एडजस्ट कर लेंगे" या "जब कार्यक्रम होगा, तब राशि एडजस्ट कर लेंगे"। यह महत्वपूर्ण फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग ने हाल ही में सुनाया है।

 कोलार स्थित वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ फैसला भोपाल कंज्यूमर आयोग की बेंच-1 ने कोलार के वैभव मैरिज गार्डन के खिलाफ एक उपभोक्ता के मामले में यह फैसला सुनाया। शिवाजी नगर के निवासी राजरूप पटेल ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी की शादी के लिए इस गार्डन में कार्यक्रम बुक किया था। उन्होंने जून 2022 में 21,000 रुपये में बुकिंग की थी। हालांकि, बाद में विवाह रद्द हो गया, और जुलाई 2022 में उन्होंने बुकिंग को निरस्त कर दिया।

गार्डन प्रबंधन का उपभोक्ता से वादा, लेकिन राशि नहीं लौटाई पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी "पंजाब आप सरकार की मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को कर रही शादी, जानें कौन बनने जा रहा उनका जीवनसाथी " राजरूप पटेल ने बार-बार गार्डन प्रबंधन से अपनी जमा राशि वापस करने की गुजारिश की, लेकिन गार्डन प्रबंधन ने जवाब दिया कि भविष्य में होने वाले किसी कार्यक्रम में राशि एडजस्ट कर दी जाएगी। इसके बावजूद दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी विवाह गार्डन में कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, और गार्डन प्रबंधन ने राशि वापस करने से मना कर दिया।

 आयोग का फैसला: राशि वापस करना सेवा में कमी है

 भोपाल कंज्यूमर आयोग ने इस मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बुकिंग राशि वापस न करना सेवा में कमी का मामला है। आयोग ने यह भी कहा कि गार्डन प्रबंधन ने न तो आयोग में उपस्थित होकर अपनी बात रखी, न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए।

 आयोग का आदेश आयोग ने गार्डन प्रबंधन को आदेश दिया कि वह आदेश प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर 21,000 रुपये की राशि 9% वार्षिक ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाए। साथ ही, मानसिक कष्ट के लिए 5,000 रुपये और परिवाद व्यय के लिए 3,000 रुपये भी उपभोक्ता को अदा करने का आदेश दिया। यदि तय समय में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो देय राशि पर 9% वार्षिक ब्याज लागू होगा।

 

 

admin

Related Posts

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की समय पर…

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

भोपाल परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की कृषि सखियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इन्हें बीज सखी के रूप में स्थापित करने के लिये प्रशिक्षित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी