उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गांव पहुंचकर किए बड़े ऐलान, राजस्थान-ब्यावर का बेस्ट टूरिस्ट विलेज बना देवमाली गांव

अजमेर.

राजस्थान के ब्यावर जिले में मसूदा उपखंड में आने वाला देवमाली गांव अब अपनी ग्लोबल पहचान बनाएगा। इस साल देवमाली को देश के बेस्ट विलेज का दर्जा मिला है। यहां लोगों के पास लग्जरी कारें तो हैं, लेकिन मकान कच्चे हैं। फर्श, छत, दीवारें, रसोई से बाथरूम तक सब कच्चे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव का हर शख्स करीब 1100 साल पुराना भगवान देवनारायण को दिया वचन निभा रहा है।

आज डिप्टी सीएम और राजस्थान की पर्यटन मंत्री दीया कुमारी इस देवमाली गांव पहुंची। यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान दीया कुमारी से स्थानीय विधायक ने मंदिर के लिए रोप-वे तथा ब्यावर से मसूदा तक फोरलेन सड़क की मांग की है, जिससे देवमाली आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री से ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर नहीं होने और कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं होने की बात कही, जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवमाली गांव हमारी सदियों पुरानी पंरपराओं को आज भी जीवित रखे हुए है। ऐसे में ये हम सब की जिम्मेदारी है कि इस गांव के विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए। दीया कुमारी ने गांव के मुख्य चौराहे पर मौजूद ‘आई लव देवमाली’ के पास खड़े हो कर सभी पर्यटकों को देवमाली आने का निमंत्रण भी दिया।

admin

Related Posts

टूरिस्ट वीजा पर भारत आया आरोपी निकला बांग्लादेशी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

 झालावाड़ राजस्थान में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में झालावाड़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को उत्तर…

राजस्थान बॉर्डर पर अलर्ट, मीठी जिले का पाकिस्तानी नागरिक बाड़मेर में गिरफ्तार

बाड़मेर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन को एक साल हो गया है। इसी बीच राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर अनाधिकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल