दिलजीत दोसांझ ने हैदाराबाद के गुरुद्वारे में टेका मत्था, गुरुपर्व की दी सबको बधाई

मुंबई,

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ निजामों के शहर हैदराबाद स्थित एक गुरुद्वारे पहुंचे। फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबको गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। अपने शो के सिलसिले में दोसांझ तेलंगाना में हैं।

दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह गुरुद्वारे में मत्था टेकते, कड़ा प्रसाद खाते और गुरुद्वारे के बाहर इंतजार करते प्रशंसकों संग पोज देते देखे जा सकते हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गुरुपर्व दीयां सरेयां नु वधाइयां हर साल दी तरन एस वार वी बाबा जी ने वी बौत किरपा किती… (गुरु पर्व पर सभी को शुभकामनाएं.. इस बार भी बाबा ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है)।

बता दें कि दिलजीत अपने दिल-लुमिनाती इंडियन टूर के लिए हैदराबाद में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने अबू धाबी में धूम मचाई थी। जहां उनके परफॉर्म करने से पहले वो “पंजाबी आ गए अबू धाबी” कहते सुने गए थे। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर अपने अबू धाबी के इस प्रोग्राम की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया: “मरहबा अबू धाबी।”

उन्होंने कहा,”पंजाबी आ गए अबू धाबी” और फिर 1992 की फिल्म “खुदा गवाह” से कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज द्वारा गाया गया गाना “तू मुझे कबूल” गाया था। “खुदा गवाह” मुकुल एस आनंद द्वारा निर्देशित 1992 की एक फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी दोहरी भूमिका में हैं, नागार्जुन, शिल्पा शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, किरण कुमार प्रमुख भूमिकाओं में थे।

फिल्म का अहम किरदार बादशाह खान अफगानिस्तान से भारत की यात्रा करता है और बेनजीर के पिता के हत्यारे को ढूंढता है ताकि वह उसे प्रभावित कर सके। वह सफल तो होता है लेकिन जल्द ही खुद को अन्य आपराधिक मामलों में घिरा पाता है और एक भारतीय जेल में कैद हो जाता है।

दिलजीत की बात करें तो 4 नवंबर को वो जयपुर में थे। दिलजीत को एयरपोर्ट पर लाल पगड़ी और काले रंग की स्वेटशर्ट पहने देखा गया, जिस पर लाल रंग से जयपुर लिखा हुआ था।

इस पर उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, “मुझे जयपुर से बहुत प्यार मिला है। मैं इस प्यार को कभी नहीं भूल पाऊंगा।”

 

 

  • admin

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर-मैन छोड़ने के दिए संकेत, ‘ब्रांड न्यू डे’ बन सकती है आखिरी फिल्म

    फिल्म ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। अब इसके मुख्य अभिनेता…

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: मायरा के स्टॉकर की असलियत आई सामने, घर का निकला ऋषभ

    स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर