जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल बनी मिसेज यूनिवर्स अमेरिका, जीता खिताब

मुंबई
जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल ने मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब जीत लिया है। उनके सिर मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का ताज सजा है। शेफाली भारतीय सेना के ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) की बेटी हैं। जम्मू की मूल निवासी शेफाली जामवाल को सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स अमेरिका 2024 का खिताब मिला है। जामवाल ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को लेकर शानदार जवाब दिए, जिसे लेकर उन्होंने वहां पर उपस्थित दर्शकों और जजों दोनों पर शानदार प्रभाव डाला।

बता दें कि वाशिंगटन के रेंटन में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाली को लेकर उनकी अवेयरनेस ने खासा प्रभाव डाला और खिताब को उनके नाम करने में मदद की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान को लेकर अपने विचार रखे। शेफाली ने खुद को ‘पृथ्वी की संतान’ बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि ऐसा भविष्य तैयार हो, जहां मानवता प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण रूप से सह-अस्तित्व में रहे। उन्होंने कहा, "मेरा सपना एक स्थायी प्रभाव छोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां पृथ्वी पर हरियाली के बीच रह सकें और स्वच्छ हवा में सांस ले सकें और शुद्ध पानी पी सकें।

बता दें कि शेफाली ने लाइवटूसर्व नाम के एक गैर-लाभकारी संगठन की सह-स्थापना की है, जो पर्यावरण चेतना को बढ़ावा देता है। यह गैर लाभकारी संगठन बच्चों और जानवरों के साथ मानव कल्याण की भी पहल करता है। एक सैन्य परिवार में पली-बढ़ी शेफाली अपने पिता-माता को अपनी ताकत मानती हैं और मानती हैं कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मिसेज यूनिवर्स अमेरिका का खिताब जीतने वाली शेफाली अगले साल फिलीपींस में होने वाली वर्ल्ड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका को रिप्रेजेंट करेंगी।

admin

Related Posts

ZEE5 पर देखें ये 5 कड़क सस्पेंस थ्रिलर, वीकेंड को बना देंगे धमाकेदार

ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग…

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में