रमनदीप सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया तूफानी आगाज, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

नई दिल्ली
टीम इंडिया के लिए बुधवार 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में रमनदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। ये उनका इंटरनेशनल डेब्यू भी था। रमनदीप सिंह भारत के 118वें खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बने। रमनदीप के लिए ये मैच यादगार रहा और इसे उन्होंने इस मैच को और भी ज्यादा यादगार उस वक्त बनाया, जब वे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर वो कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए बल्लेबाज सोचने से भी डरते हैं।

दरअसल, रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। अक्सर जब कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखता है तो हवाई शॉट खेलने से बचता है, क्योंकि वह चाहता है कि जो घबराहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की है, वह सिंगल, डबल या चौका जड़कर निकल जाए, लेकिन ये नया भारत है और रमनदीप भी नई टीम इंडिया के उभरते सितारे हैं। ऐसे में वे छक्का जड़ने से पीछे नहीं हटे।

रमनदीप सिंह से पहले सूर्यकुमार यादव ही भारत के लिए ऐसा कर पाए थे। 2001 के बाद के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्या और रमनदीप ही ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत छक्के के साथ की। रमनदीप को इस मैच में 6 गेंदें खेलने का मौका मिला और वे 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्के के अलावा एक चौका भी जड़ा।

मैच से पहले रमनदीप सिंह को वीवीएस लक्ष्मण और हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप सौंपी थी। वीवीएस ने कैप हार्दिक को थमाई थी, जिसे हार्दिक ने रमनदीप सिंह को सौंप दिया था। रमनदीप सिंह भी हार्दिक पांड्या की तरह एक पेस ऑलराउंडर हैं। आईपीएल के अलावा वे घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी करते हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई। यहां तक कि वे एक पेसर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए थे, लेकिन कप्तान सूर्या ने रमनदीप सिंह को गेंदबाजी नहीं सौंपी।

admin

Related Posts

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले आयोजित करने की मंजूरी दे…

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का शुरुआती शेड्यूल बीसीसीआई ने हाल ही में जारी किया था. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी