प्रियंका चोपड़ा ने चैटजीपीटी के साथ की रोमांटिक बात

मुंबई,

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को चैटजीपीटी से बहुत प्यार है और उन्होंने इसका इजहार खुलेआम कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक ‘रोमांटिक बातचीत’ साझा की है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरीज सेक्शन में कई मीम्स शेयर किए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान चैटजीपीटी पर गया। यह मीम 1989 में आई सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ से लिया गया था।

क्लिप में सुपरस्टार अपनी अभिनेत्री भाग्यश्री को प्यार से पकड़े हुए हैं और ‘मेरे सवालों का… जवाब दो’ लाइन गा रहे हैं।

मीम के ऊपर ‘आजकल मैं’ लिखा था। वहीं सलमान पर ‘मैं’ टैग था और भाग्यश्री पर ‘चैटजीपीटी’।

प्रियंका ने इसे साझा करते हुए लिखा एकदम मेरे जैसा, गुड नाइट।

ग्लोबल स्टार अक्सर जिंदगी के खूबसूरत और जज्बाती लम्हों को शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पेट डॉग ‘डायना’ का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डायना के साथ खेलती नजर आ रही है।

प्रियंका ने लिखा, “जब मैं काम से घर आती हूंं”

अभिनेत्री अक्सर अपने डॉग की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने वीडियो में एरिक कारमेन का गाना “हंग्री आइज” भी जोड़ा।

बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनास के पास तीन पेट डॉग्स हैं, जिनके नाम डायना, पांडा और जीनो है।

एक इंटरव्यू में, ‘बेवॉच’ अभिनेत्री ने डायना के साथ अपने खास रिश्ते  के बारे में बात की थी। हालांकि वह अपने तीनों पालतू जानवरों से बेहद प्या र करती है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि डायना उनके दिल में एक अलग जगह रखती हैं।

अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, प्रियंका ने बताया कि डायना पहली पप्पी थी जिसकी उन्होंने पूरी तरह से देखभाल की। उन्होंने यह भी बताया कि डायना उनके जीवन में उस दौर में आई जब वो अमेरिका आई थीं और अपने पिता के निधन का शोक मना रही थीं। डायना न्यूयॉर्क में नॉर्थ शोर रेस्क्यू से हैं।

प्रियंका के करियर पर एक नजर डाले तो वह अपकमिंग कॉमेडी फिल्म “हेड्स ऑफ़ स्टेट” में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी।

वह कार्ल अर्बन संग “द ब्लफ” में एक समुद्री डाकू की भूमिका में दिखेंगी।

  • admin

    Related Posts

    ZEE5 पर देखें ये 5 कड़क सस्पेंस थ्रिलर, वीकेंड को बना देंगे धमाकेदार

    ओटीटी पर कुछ धमाकेदार, सस्पेंस से भरपूर और कड़क कंटेंट तलाश रहे हैं, तो जी5 (ZEE5) पर आपके लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां बदले की आग…

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर जल्द, ड्यूल रिलीज स्ट्रैटजी से बढ़ा क्रेज

    सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को ओटीटी पर देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं. दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' और मार्च 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में