सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण की परीक्षा अगले सप्ताह इंदौर में

 इंदौर

सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण की परीक्षा अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। बीस विषयों के 109 पदों के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 17 नवंबर को परीक्षा रखी है। इसमें प्रदेश भर से 3000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

आयोग ने सिर्फ इंदौर में ही परीक्षा केंद्र बनाए हैं। आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र 16 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले पहुंचना होगा। 17 नवंबर को आठ से अधिक केंद्रों पर परीक्षा रखी गई है।

20 विषयों में 109 पदों पर भर्ती
आयोग के अनुसार जीव रसायन, आर्गेनिक रसायन, भौतिक रसायन, नृत्य, पर्यावरण, भूगर्भ शास्त्र, मराठी, सैन्य विज्ञान, संगीत, संगीत वाद्य, संगीत गायन, चित्रकला , दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, संस्कृत व्याकरण, संस्कृत साहित्य, सांख्यिकी , उर्दू, वेद सहित 20 विषयों में 109 पद हैं। अधिकांश विषयों में दो से पांच पद रिक्त हैं। अभ्यर्थियों को दो पेपर देना होंगे।

तीन हजार अभ्यर्थी
आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि तीन हजार अभ्यर्थियों के लिए इंदौर में ही केंद्र बनाए हैं। एक ही सत्र में परीक्षा होगी।दूसरे चरण का परिणाम अंतिम सप्ताह मेंसहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा तीन चरण में करवाना तय हुआ था। 36 विषयों में 1679 पद रिक्त हैं। पहले चरण आठ विषय के रिजल्ट आ चुके हैं।

अब चार अगस्त को हुई दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। इसमें रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, विधि, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, प्राणीशास्त्र विषय में 744 पद रखे थे। अभी तक चार विषय की माडल आंसर की आ चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण का परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी होगा। हालांकि अभी तक सहायक प्राध्यापक में चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार को लेकर तारीख नहीं तय हुई है।

  • admin

    Related Posts

    SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी: 12,256 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने  CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस…

    NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

    देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म