पंजीयक आयुक्त शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर

सहकारिता एवं पंजीयक तथा सहकारी संस्थाएं के आयुक्त कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम काज की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला व संभाग के पंजीयक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकरियो तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को धान खरीदी की पूर्व तैयारी के कड़े निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी तथा बैंक को दी गयी जिम्मेदारी को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बारदानों की व्यवस्था, फड़, चबुतरा, पीने का पानी, किसानों के बैठने की छायादार व्यवस्था, धान की सुरक्षा हेतु पर्याप्त डनेज एवं तारपोलिन आदि की व्यवस्था सुश्चित रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जावे। सभी समितियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के लिए उचित जगह का चयन किया जावे ताकि संपूर्ण परिसर कव्हर हो सके। ट्रायल रन के साथ-साथ सभी अग्रिम तैयारी पूर्ण करा लिया जाय। धान खरीदी नीति अनुसार स्टेक लगाए जावें। सभी समितियों हेतु उचित संख्या में ही टोकन जारी किए जावें ताकि अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। विगत वर्षों के अनुभव को देखते हुए बारिश आदि जैसी विपरीत प्राकृतिक स्थिति निर्मित होने पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो इसकी अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें। विगत अनुभवों को संज्ञान में लेते हुए राशि की उचित व्यवस्था हेतु सभी बैंकों में उपलब्ध माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराते हुए किसानों को इससे राशि आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

धान खरीदी के पूर्व सभी अधिकारी समितियों में भ्रमण कर व्यवस्था को देखें तथा किसी भी प्रकार की कमी संज्ञान में आने पर उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। कोई भी अधिकारी धान खरीदी के मध्य अनावश्यक अवकाश पर नहीं रहेंगे साथ ही मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जनकल्याण को लेकर मंथन, Vishnu Deo Sai से मिले आदिवासी समाज के प्रतिनिधि

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री  केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी