अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी से की मुलाकात, कहा, ‘अन्याय हुआ है, न्यायालय पर भरोसा’

रामपुर
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। उनके साथ रामपुर के सांसद मोहिब्बुल्लाह भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आजम खान के साथ हैं और आजम खान की लड़ाई लड़ने के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं रामपुर आया हूं और रामपुर में पहले भी आता रहा हूं। मैं सबसे पहले यहां की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने पीडीए की रणनीति और उसे जीत दिलाई है, जो लड़ाई संविधान को बचाने की थी, वह हमें लगातार जारी रखनी होगी, जब तक भाजपा लखनऊ से नहीं हटती है। अखिलेश यादव ने आजम खान और उनके परिवार के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आजम खान पर जो भी झूठे केस दर्ज किए गए हैं, सपा सरकार आने पर उन मामलों को खत्म किया जाएगा।

उन्होंने न्यायालय से उम्मीद जताई कि आजम खान को जल्द ही इंसाफ मिलेगा। जब आजम खान पर दर्ज कई मामलों में सपा के रवैये पर सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि सपा ने अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है। सपा मुखिया ने कहा कि भगवान जानता है, सपा जानती है, कोर्ट जानता है कि हम लोगों ने कितनी मेहनत की है। हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।

आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के अब्दुल्ला आजम से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मैं इसका पता करूंगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथी सवाल पूछ रहे हैं कि चुनाव में ही याद क्यों आती है, हमें हर समय याद आती है। उन्होंने कहा कि मैं जनता का धन्यवाद देता हूं। संविधान बचाने की लड़ाई में हमारी पार्टी ने जीतने का काम किया।

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ