पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा, 30 मिनट एकता का शव कार में लेकर घूमता रहा जिम ट्रेनर, ऑफिसर्स क्लब में दफनाया

कानपुर
कानपुर में ग्रीन पार्क की पार्किंग में हत्या को अंजाम देने के बाद विमल एकता का शव लेकर आधे घंटे तक शहर में घूमता रहा। पहले गंगा बैराज और उन्नाव में शव फेंकने की फिराक में था पर भीड़ अधिक होने से उसकी हिम्मत नहीं पड़ी। फिर शव दफनाने की सबसे मुफीद जगह ऑफिसर्स क्लब ही नजर आई। सुबह शव दफनाने के बाद जिम ट्रेनर क्रॉस चेक करने के लिए दोपहर डेढ़ बजे क्लब गया। वहां पर मिट्टी कम पड़ी होने के बाद दोबारा शव पर मिट्टी डाली।

बच्चे मानने को तैयार नहीं, मां इस दुनिया में नहीं एकता की मौत बच्चों को जिंदगी भर का जख्म दे गई। दो बच्चे तीसरी में हार्दिक तो छठवीं में अर्शी पढ़ती है। मां के आंचल में छिपकर सोने वाले इन मासूमों के सिर से विमल ने आंचल छीन लिया। राहुल के मुताबिक बहुत सी चीजें अभी सामने आनी बाकी हैं लेकिन उसके पास सबसे बड़ी समस्या बच्चों की है। मां से बेहद प्यार करने वाले बच्चे हर समय एकता की बात करते हैं। सोते-जागते, स्कूल जाते और किसी से भी बात करने के दौरान बच्चों का यही प्रश्न होता है कि मां कहां हैं। राहुल ने बताया कि कार्रवाईसे वह संतुष्ट नहीं है। न जाने कुछ ऐसा लग रहा है कि बहुत कुछ अधूरा है। इसलिए जल्द ही सीएम से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की परवरिश करने के साथ पुलिस के संपर्क में रहेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि विमल को ऐसी सजा मिले जिससे पत्नी की आत्मा को शांति मिल सके।

जेल में बदल गया मिजाज
विमल के चेहरे पर पहले दिन शिकन दिखाई दी लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतने लगे वह शातिर अपराधी की तरह व्यवहार करने लगा। पुलिस कस्टडी रिमांड से वापस जेल पहुंचने के बाद तो विमल का अंदाज बेहद शातिराना हो गया, इसके लिए उसे जेल प्रबंधन ने डांटा भी। उसे बताया गया कि ये जेल है, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी। जेल मैनुअल के हिसाब से चलना होगा। कुछ चीजों के लिए विमल ने जेल प्रबंधन से मांग की तो उससे कहा गया कि ये चीजें जेल मैनुअल के मुताबिक नहीं हैं।

पॉलीग्राफी टेस्ट से खुलासा
पुलिस के मुताबिक 48 घंटे की कस्टडी रिमांड में सारे सवालों के जवाब मिल गए हैं। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि बहुत से सवाल ऐसे हैं जिनके उत्तर नहीं मिले हैं। अगर पुलिस विमल का पॉलीग्राफी कराए तो हत्याकांड के तमाम बिंदुओं से पर्दा उठ सकता है। विवेचक पर निर्भर करता है अगर संतुष्ट नहीं है तो इस टेस्ट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अनुमति मांग सकता है। विमल की अनुमति भी लेनी होगी। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एकता हत्याकांड में कुछ रिपोर्ट आने के बाद जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी जिससे विमल सोनी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

admin

Related Posts

आजमगढ़ शिया-सुन्नी दंगा केस अपडेट: 12 आरोपियों पर गिरे दोषी ठप्पे

आजमगढ़  यूपी के आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में 27 साल पूर्व शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुई युवक की हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने 12…

आज की आवश्यकता है कि अधिक से अधिक युवाओं को भविष्य उन्मुख तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप, डेटा सेंटर और रोजगार सृजन पर विस्तार से रखा पक्ष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार