ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली

वॉशिंगटन
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट करने वाले शख्स ने परिवार के 4 सदस्यों का कत्ल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। उसने परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर जान ली थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 7 नवंबर को यह मामला सामने आया, जब अमेरिका के मिनेसोटा स्थित एक घर से शव बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की एक्स पार्टनर एरिन अब्रामसन और उसके बेटे जैकब नेफ्यू का शव बरामद हुआ था। इसके अलावा पड़ोस के ही एक अन्य अपार्टमेंट से उस शख्स की पत्नी कैथरीन नेफ्यू और उसके बेटे ओलिवर नेफ्यू का शव बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस को घर से ही 46 साल के एंथनी नेफ्यू का शव भी बरामद हुआ। पुलिस की जांच में पता चला कि उसने खुद ही कनपटी से बंदूक सटाकर गोली मार ली थी। पुलिस चीफ माइक सेनोवा ने कहा कि परिवार को मारकर खुद जान देने वाले एंटनी नेफ्यू मानसिक रूप से बीमार थे। उन्होंने लगातार कई पोस्ट सोशल मीडिया पर किए थे, जिसमें उन्होंने वामपंथी और डोनाल्ड ट्रंप विरोधी विचार पेश किए थे।

जुलाई में नेफ्यू ने एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि मेरी मानसिक सेहत और दुनिया में एक साथ शांति नहीं रह सकती। इसका कारण धर्म है।' नेफ्यू का कहा था कि मैं धार्मिक कट्टरपंथ से भयभीत हूं, जो मेरे परिवार पर थोपे जा रहे हैं। नेफ्यू ने लिखा था कि मैं चाहूंगा कि सच बोलने के लिए मुझे भी क्रूस पर चढ़ा दिया जाए। असल में लोग समझते हैं कि मैं और मेरे बच्चे शैतान हैं और वे ईसा विरोधी हैं।

यही नहीं एक पोस्ट में नेफ्यू ने रिपब्लिकंस पर भड़कते हुए लिखा था कि इन लोगों ने महिलाओं के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। वे ऐसे रिश्तों से भी नहीं निकल पा रही हैं, जहां उन्हें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में नेफ्यू ने बराक ओबामा, ट्रंप, जो बाइडेन और कमला हैरिस की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही उसने ट्रंप के तस्वीर के साथ हेट शब्द लिखा था, जबकि अन्य नेताओं की तस्वीर के सामने उम्मीद, राहत और ग्रोथ लिखा था।

admin

Related Posts

भारत का कड़ा संदेश, UNSC में पाकिस्तान की आतंक नीति पर जमकर बरसा भारत

नई दिल्ली भारत ने 2 दिन में दूसरी बार पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। वैश्विक मंचों पर भारत को उकसाने वाली बयानबाजियों से बाज न आने वाले पाकिस्तान को भारत…

संकट के दौर में भारत की बड़ी डिप्लोमैटिक जीत, जयशंकर की नीति हुई हिट

नई दिल्ली ईरान में होर्मुज संकट के बीच एक ऐसी खबर आई है, जो भारत को खुश करने वाली है. दरअसल ईरान में हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान