रूस ने की बड़ी तैयरी, यूक्रेनी सेना पर धावा बोल सकते हैं 50 हजार सैनिक

रूस
रूसी सेना आने वाले दिनों में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उसने उत्तर कोरियाई सैनिकों को मिलाकर हजारों की सैन्य टुकड़ी इकट्ठा की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा था कि करीब 11,000 उत्तर कोरियाई सैनिक उस इलाके में हैं, जहां रूसी क्षेत्र में यूक्रेन की तीन महीने की सैन्य घुसपैठ रुकी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि लगभग 50 हजार रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिक हमले में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेनी कमांडर ने सीएनएन को बताया कि उत्तर कोरियाई सैनिक कुर्स्क में सीधे युद्ध अभियान में भाग ले रहे हैं। वे रूस के पड़ोसी बेलगोरोड और रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में भी रक्षात्मक अभियानों का हिस्सा हैं। अब कुर्स्क में सीधे तौर पर वार ऑपरेशन की तैयारी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने सहयोगी देशों से रूस में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों के युद्ध के मैदान में पहुंचने से पहले आवश्यक कदम उठाने की अपील कर चुके हैं। जेलेंस्की ने उन शिविरों पर यूक्रेनी हमले की संभावना जताई, जहां उत्तर कोरियाई सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और कहा कि कीव को उनके स्थान का पता है।

8 हजार उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास
वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के काफी अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए पश्चिमी देशों में निर्मित लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकता, जब तक कि उसे अपने सहयोगियों की इजाजत नहीं मिल जाती। जेलेंस्की ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका देख रहा है, ब्रिटेन देख रहा है, जर्मनी देख रहा है। हर कोई बस इस बात का इंतजार कर रहा है कि उत्तर कोरियाई सेना यूक्रेन के लोगों पर भी हमला करना शुरू कर दे।’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा था कि लगभग 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक अब यूक्रेन की सीमा के पास रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई में क्रेमलिन की मदद करने की तैयारी कर रहे हैं।

admin

Related Posts

बारिश और ओलों का कहर: राजस्थान, MP में अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में…

अमेरिकी आर्मी बेस में रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ के पास मंडराया संदिग्ध ड्रोन

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल की सेनाएं ईरान के शहरों, सैन्य ठिकानों और ऑयल फील्ड्स पर बम के रूप में तबाही बरसा रही हैं. वहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 3 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान