केशकाल घाट पर 25 नवंबर तक सड़क मरम्मत के कारण आवागमन प्रतिबंधित

कोंडागांव

जिले के केशकाल घाट पर 10 नवंबर से 25 नवंबर तक सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य किया जा रहा है. इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस संबंध में केशकाल एसडीएम ने आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं.

शनिवार को कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेसवार्ता के दौरान केशकाल घाट उन्नयन के दौरान रूट डायवर्सन प्लान की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के किमी 162.600 से किमी 167.000 के हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य किया जाएगा. इस कार्य को लेकर यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है.

यात्री बसों के लिए: रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरीचौक) – विश्रामपुरी (मचली) गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग निर्धारित की गई है।

दो पहिया, चार पहिया सवारी वाहन एवं इमरजेंसी वाहन : रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-NH-30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी।

मालवाहक और भारी वाहन के लिए : जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक) – विश्रामपुरी-मालगांव (कौंदकेरा नाका होते हुए) बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर भानूप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी।

जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील
जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे घोषित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा की योजना बनाते समय इनका उपयोग सुनिश्चित करें. कार्य की समाप्ति के बाद घाट पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा. इस दौरान 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगी और चेक पोस्ट में चिकित्सक के टीम भी उपलब्ध रहेगी.

  • admin

    Related Posts

    धार्मिक माहौल में बड़ा फैसला: 3 दिन बंद रहेंगी मीट शॉप्स, नवरात्र पर गूंजे जय माता दी

    रायपुर. शहर में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तीन दिन मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। निगम क्षेत्र में…

    रेलवे का बड़ा फैसला: गोंदिया मरम्मत कार्य के चलते 14 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान