अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से महत्वपूर्ण-कलेक्टर

अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से महत्वपूर्ण-कलेक्टर

कलेक्टर ने 10 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस को जिले के संबंध में दी जानकारी

अनूपपुर
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी (उत्तराखंड) से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु 10 सदस्यीय अधिकारियों को जिले की सामान्य जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। कलेक्टर द्वारा जिले की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।   

उन्होंने प्रशिक्षु आइएएस को केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षु आइएएस को जिले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कोदो कुटकी, उद्यानिकी तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, औद्योगिक परिदृश्य, जिले के नवाचार सहित अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दी।
बैठक में नर्मदा माँ मंदिर, नर्मदा, सोन एवं जोहिला के उद्गम स्थल सहित अन्य विभिन्न स्थलों के संबंध में जानकारी देते हुए अवलोकन हेतु लाईजनिंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के थर्मल पावर प्लांट, लेमनग्रास प्लांट इत्यादि के किए गए निरीक्षण एवं अवलोकन के अनुभवों के संबंध में भी प्रशिक्षु आईएएस से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने लाईजनिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि प्रशिक्षु आइएएस को निर्धारित भ्रमण रूट चार्ट के अनुसार जिले का भ्रमण कराया जाए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन बनी निशाना, कई खिड़कियों के कांच फूटे; तस्वीरें सामने

    उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक के बाद एक पथराव…

    ट्विशा केस में जांच तेज, गिरीबाला-समर्थ और ट्विशा की कॉल डिटेल खंगाल रही CBI

    भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता जा रहा है. पीड़ित परिवार कि मांग पर राज्य सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीआई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 5 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव