ऊंट सजाने की हुई प्रतियोगिता, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में दुल्हन की तरह सजे रेगिस्तान के जहाज

अजमेर.

देसी-विदेशी संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मेले में आए सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन आज मेला मैदान में ऊंट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर समेत राजस्थान से आए ऊंट पालक अपने ऊंटों को दुल्हनों की तरह सजाकर प्रतियोगिता मे शामिल हुए। दुल्हन की तरह सजे ऊंटों देखने के लिए मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, वहीं विदेशी सैलानी भी ऊंटों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हुए दिखाई दिए। ऊंट प्रतियोगिता में सीकर के शिशुपाल का पहला स्थान रहा, तो वहीं सीकर के ही विजेंद्र सिंह का दूसरा और पुष्कर के अशोक टांक का तीसरा स्थान रहा। ऊंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीकर के शिशुपाल ने बताया कि उन्होंने अपने ऊंट को बहुत ही सुंदर दुल्हन की तरह सजाया था और वे हर साल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आते हैं। इस बार वे प्रथम आए हैं, जिसकी उन्हें अलग ही खुशी है।

अन्य प्रतिभागियों ने किया हंगामा
ऊंट सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों ने निर्णायकों के निर्णय को गलत बताते हुए मेला मैदान में हंगामा किया। पुष्कर के ऊंट पालक राजू सिंह रावत ने बताया कि उसके ऊंट का शृंगार बहुत अच्छा था लेकिन उसके बावजूद उसे पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्होंने निर्णायक मंडल पर पैसे लेकर अपना फैसला देने का आरोप लगाया।

admin

Related Posts

राजस्थान की नई मतदाता सूची आई, लाखों नाम कटने से मचा सियासी हलचल

जयपुर राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के समापन के बाद शनिवार को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई। इस नई सूची से 31 लाख से अधिक नामों को…

मतदाता सूची का फाइनल अपडेट जारी, 31 लाख नाम कटे; कुल मतदाता 5.15 करोड़

जयपुर राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 0 views
अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास