शाहजहांपुर: एक खेत में खुदाई के दौरान मिला पुराने हथियारों का जखीरा, पुरातत्व विभाग को भेजी सूचना

शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेत की जुताई के दौरान काफी पुराने तलवारों बंदूक समेत अस्त्र शस्त्रों का जखीरा मिला है जिन्हें जिला प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को सूचना भेजी जा रही है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना निगोही अंतर्गत ढकिया परवेजपुर गांव में रहने वाला किसान बाबूराम अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी बीच उसे लोहे की तलवार जैसी कोई वस्तु मिली, जिसके बाद खेत स्वामी ने वहां पर खोद कर देखा तो उसे जमीन के नीचे दबे हुए अस्त्र-शस्त्र मिले हैं।

उन्होंने बताया कि खेत में मिले अस्त्र-शस्त में तलवार (23) भाला (एक) खंजर (एक) बंदूक (गाजाही) 12 तथा लोहे के तमाम टुकड़े मिले हैं। बंदूक की केवल नाल (बैरल) ही बची है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मिट्टी में दबी होने के कारण लकड़ी दीमक का आदि खा गए होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि उनके संज्ञान में जैसे ही मामला आया, उन्होंने तत्काल ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुराने जमाने के मिले हुए शस्त्रों को थाने के मालखाना में सुरक्षित रूप से रखवा दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग को पत्र भेज रहे हैं।

महेश स्वामी सुक देवानंद कॉलेज के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विकास खुराना ने बताया कि ढकिया परवेजपुर गांव में मिले अस्त्र-शस्त्र मुगल काल के रोहिल्ला संस्कृति के प्रतीत हो रहे हैं। साथ ही ऐसी संभावना है कि जब 1857 में क्रांति हुई थी, तब ब्रिटिश फौज से क्रांतिकारी हारे होंगे और वह इन्हीं रास्तों से पीलीभीत के जंगलों की ओर गए रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि इन्हीं क्रांतिकारियों ने अपने हथियार छुपाए होंगे, क्योंकि जीती हुई सेना कभी भी अपने हथियार नहीं छुपाती है। उन्होंने कहा कि जो मैचलाक राइफल मिली है, उसमें बारूद भरकर उसे दागा जाता था जिसे लोग (गजाही) बंदूक भी कहते हैं। इस बंदूक का चलन ब्रिटिश शासन काल में था।

admin

Related Posts

वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा