फॉर्म के साथ अब खोया आत्मविश्वास, केएल राहुल ये कैसे अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट?

नई दिल्ली
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को सीरीज के दूसरे मैच में मौका दिया गया था। ध्रुव जुरेल ने तो पहली पारी में 80 रन बनाकर खदको ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ढाल लिया है, मगर केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी है। केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बुरी तरह फेल हुए हैं। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने इंडिया ए के साथ टीम इंडिया के मैनेजमेंट को भी मुश्किल में डाल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरी पारी बेहद ही खराब तरीके से आउट हुए। उनको देखकर लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद फॉर्म के साथ उनके आत्मविश्वास में भी कमी देखने को मिल रही है। केएल राहुल स्पिनर रोच्चिचोली की गेंद को लेग साइड में छोड़ना चाहते थे, मगर वह गेंद की लाइन को सही से पिक नहीं कर पाए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से होते हुए विकेट पर जा लगी। ऐसे आपने किसी बल्लेबाज को बहुत ही कम बार आउट होते देखा होगा।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 161 रन बनाए। इन 161 में से 80 रन तो ध्रुव जुरेल के थे। जुरेल के अलावा पहली पारी में कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत इस लीड को तो खत्म करने में कामयाब रहा, मगर खबर लिखे जाने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुके है।

admin

Related Posts

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

न्यू चंडीगढ़ पंजाब किंग्स ने अपने पहले आईपीएल मैच में 1 मार्च को गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल…

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

नई दिल्ली चार बार की वर्ल्ड चैम्पियन इटली के लिए यह हार सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं, बल्कि एक युग के ढहने जैसा है. बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने जेनिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा