रात होते ही Bus Stand पर चलता है ये धंधा, न तो टेक्स का भुगतान किया जा रहा है और न ही कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं

लुधियाना
महानगर में बस स्टैंड से चलने वाली बसों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के बाहर कानून का उल्लंघन कर अलग-अलग राज्यों के नंबरों वाली बसें चलाई जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इनके द्वारा न तो पंजाब के टेक्स का भुगतान किया जा रहा है और न ही अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। यही नहीं 52 सीटर बस में 100-100 से अधिक यात्रियों को लेकर यूपी बिहार और आसपास के राज्यों के लिए बसें चलती हैं। लेकिन जिला ट्रांसपोर्ट का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कुछ ऐसी ही तस्वीरें रात में बस स्टैंड के पास कैमरे में कैद हो गईं, जहां एक बस  जाने के लिए 100 से अधिक सवारियां बस के आसपास खड़ी दिखाई दे रही हैं। लेकिन जब इसकी वीडियो बनाई गई तो वहां पर मौजूद बस कर्मियों ने कैमरे बंद करने कि लिए कहा। इस मामले को लेकर राजिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि रात के समय वहां जाने में दिक्कत आती है, दूसरा सरकार के रेवेन्यु को लाखों रुपए का चूना लग रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 52 सीटों वाली बस में 100 से ज्यादा सवारियों को बैठाया जा रहा है जो एक बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इस संबंधी जिला ट्ररांसपोर्ट अथारिटी से बात की गई तो उन्होंने काह कि मीडिया ने उनके ध्यान में लाया गया है कि वे इन जगहों पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास दस्तावेजों की कमी है या अन्य कानूनों का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि अधिकारी खुद  कहीं भी कानून का उल्लंघन होता हो वहां पर कोई कार्रवाई नहीं करते, सिर्फ शिकायत का इंतजार करने को कहते है।

admin

Related Posts

VIP दर्शन पर अदालत नाराज, पूछा- क्या नेताओं और मंत्रियों के लिए अलग हैं भगवान?

चेन्नई मद्रास हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए बीते  पूछा कि भगवान के सामने तो सभी लोग समान होते हैं तो मंदिरों में VIP दर्शन जैसी व्यवस्था क्यों होनी चाहिए।…

रिकॉर्ड उत्पादन, बढ़ा मुनाफा और मजबूत लाभांश, एनएमडीसी ने दिखाई दमदार वृद्धि

हैदराबाद      सरकार के स्वामित्व वाली लौह अयस्क की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने अब तक के सबसे मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 को समाप्त किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे