शहर में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एएसआइ ने खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी की

आलीराजपुर
शहर में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) ने खुद के सिर में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना के समय वे किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक रिवाल्वर निकाली और सिर में गोली मार ली। लोग गोली चलने की आवाज सुन पास के मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसआइ के शव के पास रिवाल्वर और मोबाइल पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर रहे है। खुदकुशी का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है।

मामला गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मरीमाता रामबाग कालोनी इंदौर के निवासी एएसआइ रविंद्र परमार विशेष सशस्त्र बल में आलीराजपुर में पदस्थ थे। वे अपनी ड्यूटी से बटालियन कैंप में लोटे थे। यहां वे शासकीय आवास के बाहर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एकाएक उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद के सिर में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुन बटालियन में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद आलीराजपुर में मौजूद इंदौर रेंज ग्रामीण डीआइजी निमिष अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

आत्महत्या के कारण का नहीं हुआ खुलासा
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इंदौर में रह रहे एएसआइ के स्वजन को पुलिस ने सूचना दे दी है। कोतवाली पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

परिजन के बयान के बाद सुलझेगी गुत्थी
एएसआइ का परिवार इंदौर में था। वह यहां अकेले ही रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एएसआइ तनाव में थे। हालांकि इसका कारण सामने नहीं आ पाया है। कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृत एएसआइ के स्वजन आलीराजपुर पहुंच रहे हैं। परिजन के बयान लिए जाएंगे। घटना के समय एएसआइ किससे बात कर रहे थे, यह सीडीआर से सामने आएगा। मौके से रिवाल्वर व मोबाइल भी बरामद किया है।

admin

Related Posts

डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

भोपाल.  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए…

मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल.  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से तैयार हो रही युवा प्रतिभाएं अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती