आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली
बैंक में सरकारी नौकरी की पाने की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव (सेल्स एन्ड ऑपरेशन) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 7 नवंबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी कल से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 नवंबर तय की गई है।

क्या है योग्यता
आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर/ आईटी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले एवं 1 अक्टूबर 2004 के बाद न हुआ हो। आरक्षितफ श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड कर दें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

 

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में शिक्षा पर सवाल: एमपीएसओएस और ‘रुक जाना नहीं’ परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र फेल

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए…

    NASA के साथ काम करने का मौका, समर इंटर्नशिप के लिए खुली भर्ती; जानिए कैसे करें अप्लाई

    NASA ने साल 2026 के लिए समर पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो स्पेस, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 1 views
    क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक