100 करोड़ की परियोजना: यमुना नदी से लेकर 30 किलोमीटर लंबी रेनीवेल की लाइन बिछाई जाएगी, जल्द होगा काम शुरू

फरीदाबाद
अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे सेक्टर, कॉलोनी व सोसायटी और एनआईटी क्षेत्र को राहत देने की दिशा में काम शुरू होने वाला है। इन क्षेत्रों में यमुना का जल लाने के लिए 100 करोड़ की परियोजना के टेंडर इसी महीने हो जाएंगे। अगले महीने से काम शुरू होगा। मतलब यमुना नदी से लेकर इन क्षेत्रों तक करीब 30 किलोमीटर लंबी रेनीवेल की लाइन बिछाई जाएगी।

यह लाइन एक हजार एमएम की मोटाई से लेकर 900 एमएम वाली होगी। पहले चरण में 30 एमएलडी पानी रोज आएगा। इससे पांच लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर में पेयजल आपूर्ति की मांग 450 एमएलडी और आपूर्ति 330 एमएलडी हो रही है। एफएमडीए ने नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कुल 22 रेनीवेल टेकओवर कर लिए हैं। बूस्टर तक पानी पहुंचाने का काम एफएमडीए का है। बूस्टर से शहर में पेयजल सप्लाई का जिम्मा नगर निगम का है।

100 करोड़ आएगा लाइन का खर्चा
यमुना नदी किनारे 12 रेनीवेल लगाए जा रहे हैं। 100 करोड़ रुपये की लागत से रेनीवेल लाइन शहर तक बिछाई जानी है। 94 करोड़ की लागत से बूस्टिंग स्टेशन व अन्य काम होंगे। सरकार ने इस परियोजना के लिए कुल 294 करोड़ का बजट पास किया है। रेनीवेल की लाइन बीच में पड़ने वाली नहरों, एक्सप्रेस-वे, हाईवे व अन्य सड़कों के नीचे से निकाली जाएगी।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज