सुराग हाथ लगने की उम्मीद, राजस्थान-जोधपुर के अनीता चौधरी हत्याकांड में होटल व्यवसायी तैयब के घर सर्च ऑपरेशन

जोधपुर.

अनीता चौधरी हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर पुलिस पिछले छ: दिनों से लगातार कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। ऐसे में कुछ दिन पहले आए 18 मिनट के ऑडियो में जिस तैयब अंसारी के नाम की चर्चा हुई थी, पुलिस ने आज उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 4 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

पुलिस ने होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार अनीता चौधरी के पति और अनीता की सहेली के 18 मिनट के ऑडियो में बार-बार अंसारी का जिक्र आया था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अंसारी को हिरासत में ले लिया। 48 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस आज उसे लेकर उसके निवास प्रताप नगर पहुंची और चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जाते-जाते पुलिस अपने साथ तैयब अंसारी का कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ लेकर गई है। पुलिस को संदेह है कि इन सारी चीजों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। गौरतलब है कि अनीता चौधरी की हत्या के बाद उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर जमीन में गाड़ दिया गया था, उसके बाद से ही मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फरार है। गुलामुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें राज्य के बाहर निकली हुई हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गुलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर हत्याकांड के बाद से आज तक सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इसकी जांच के लिए राज्य सरकार अनुशंसा करती है और उसके बाद ही मामला सीबीआई को सौंपा जाता है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब तक मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ जाता तब तक संशय की स्थिति बरकरार रहेगी।

admin

Related Posts

धर्मांतरण या प्रार्थना सभा? राजस्थान की घटना पर सच्चाई को लेकर सवाल खड़े

जयपुर शुक्रवार (1 मई) देर शाम संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सभा की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां बड़ी संख्या में लोगों…

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई