लोकगायक अनुज शर्मा गीतों से बांधेंगे समां, छत्तीसगढ़-कवर्धा में कल होगा राज्योत्सव

कवर्धा.

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को जिले में कवर्धा के पीजी कॉलेज ग्राउंड में राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। विधायक पंडरिया भावना बोहरा उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनसे लोगों को राज्य की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे कबीरधाम जिले के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जो कि छह बजे तक चलेगा। इसके बाद 6 से 6:20 तक "क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा" के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा "सुनहरी यादें" की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंचेगी। 6:20 से 6:40 बजे छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकधुनों की मिठास दर्शकों को सुनाई देगी। शाम 6:40 बजे मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और राज्योत्सव की शुभकामनाएं देंगे। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 से 11:30 बजे तक होगा। जिसमें प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक पद्म अनुज शर्मा का विशेष लोकसंगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अनुज शर्मा अपनी आवाज में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और विविध परंपराओं का प्रदर्शन होगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए दर्शकों को भी आकर्षित करेगा

admin

Related Posts

मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

रायपुर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  देवांगन ने कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित रैन बसेरा का किया लोकार्पण वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…

5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता

रायपुर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम जैतपुरी में 5.20 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण की घोषणा की रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कबीरधाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI