जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने सत शर्मा बने नए अध्यक्ष, रविंदर रैना को नई जिम्मेदारी, बड़ा फेरबदल हुआ

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलावकिया है। बीजेपी ने सत शर्मा का केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की कमान दे दी है। बीजेपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रविंदर रैना को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया।

बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई अब विधानसभा सत्र से पहले अपने विधायक दल का नेता भी चुनेगी। जानकारी के मुताबिक रविवार को ही श्रीनगर में बैठक होने वाली है। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 90 में से 29 सीटों पर सफलता मिली है। अब तक का बीजेपी का जम्मू-कश्मीर विधानसभा में यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। नगरोटा सीट पर बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणआ ने 30 हजार से ज्यादा सीटों से जीत हासिल की थी। राणा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था।

सूत्रों का कहना है कि पांच नामों पर बीजेपी में विचार किया जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर में चार नवंबर से ही विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। मुबारक गुल को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। छह नवंबर को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा।

admin

Related Posts

बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल