भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज , घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले बने दूसरे भारतीय कप्तान

नई दिल्ली
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत का 0-3 से सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया घर पर तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले हारी हो। इसी के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह घर पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले मोहम्मद अजहरुद्दीन और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है।

रोहित शर्मा ने अभी तक बतौर कप्तान घर पर 16 मैच खेले हैं, जिसमें अभी तक वह 5 मुकाबले हार चुके हैं। वहीं अजहरुद्दीन और कपिल देव ने घर पर अपनी कप्तानी में 4-4 मैच हारे थे। इस लिस्ट में टाइगर पटौदी 27 में से 9 मैच हारकर टॉप पर हैं। वहीं बात एमएस धोनी और विराट कोहली की करें तो, धोनी ने भारतीय सरजमीं पर 30 मैचों में कप्तानी की जिसमें टीम इंडिया सिर्फ 3 मैच हारी। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत घर पर सिर्फ दो मैच हारा था।

घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले भारतीय कप्तान
5* – रोहित शर्मा (16 मैच)
4 – मोहम्मद अज़हरुद्दीन (20 मैच)
3 – बिशन सिंह बेदी (8 मैच)
3 – सौरव गांगुली (21 मैच)
3 – सचिन तेंदुलकर (12 मैच)

भारत ने इसी के साथ घर पर 12 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई है। इससे पहले टीम 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सीरीज हारा था।

बात मुकाबले की करें तो, न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बोर्ड पर लगा 28 रनों की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई थी और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही सिमट गया। इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी