पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, एक दिन पहले किया प्लेइंग XI का ऐलान, 2 खिलाडी करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 4 नवंबर से होना है। इस मैच से एक दिन पहले मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पहला मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान टीम के लिए इरफान खान और सैम अयूब डेब्यू करेंगे। वहीं टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की भी वापसी हुई है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बीच आराम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस पाकिस्तान पहला वनडे मेलबर्न में खेला जाना है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पाकिस्तान का यह पहला वनडे मैच होगा। उस समय टीम के कप्तान बाबर आजम थे। अब बाबर ने पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी है और पीसीबी के नए मैनेजमेंट ने कुछ बड़े फैसले लेते हुए मोहम्मद रिजवान को अपना नया लिमिटेड ओवर कप्तान चुना है।

टीम के गेंदबाजी आक्रमण में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। 2022 में अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए सस्पेंड (2023) होने के बाद से यह हसनैन का पहला इंटरनेशनल मैच होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी तैयारी की शुरुआत है, जिसे घरेलू धरती पर आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI- अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मुहम्मद इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन

  • admin

    Related Posts

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

     नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी