प्रशांत किशोर चुनावी रणनीति बनाने के लिए कितनी फीस लेते थे ? किया चौंकाने वाला खुलासा

पटना

 बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए के प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। हालांकि, जन सुराज भी चुनावी मैदान में है। ऐसे में इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि प्रशांत किशोर चुनाव में इतना खर्च कैसे कर रहे हैं? अब खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। पूर्व में चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह किसी पार्टी को एक चुनाव में सलाह देने के 100 करोड़ या इससे ज्यादा फीस लेते थे।

प्रशांत किशोर ने कहा, दस राज्यों में उनकी बनाई सरकार चल रही है, तो क्या हमको अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाने का पैसा नहीं मिलेगा? इतना कमजोर समझ रहे हो आप? उन्होंने आगे कहा, हम दो साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे, उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो एक दिन में सारा पैसा आ जाएगा। बता दें, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बेलागंज, इमामगंज, रामगढ और तरारी में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
अगले 8 साल सिर्फ बिहार पर फोकस

जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर ने उनका फोकस सिर्फ बिहार है और अगले 8 साल तक वह सिर्फ बिहार की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के काम करेंगे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज कल यह कहते हैं कि लालू प्रसाद के राज में गया शाम छह बजे बंद हो जाता था, हमारी सरकार आने के बाद व्यवस्था में बदलाव आया है। हम नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं कि गया, हैदराबाद, बैंगलोर जैसा कब बनेगा।
लालू यादव को दिया बड़ा ऑफर

बिहार में जाति की राजनीति पर प्रशांत किशोर ने कहा, जाति की राजनीति नहीं हो रही है। सिर्फ परिवारवाद की राजनीति होती है। उन्होंने कहा कि लालू यादव की इच्छा है कि उनका बेटा बिहार का राजा बन जाए। भाजपा नीतीश के सहारे में बिहार में अपनी नैया पार लगाने में लगी है। कुछ ऐसा ही हाल नीतीश का भी है। वहीं, जीतन राम मांझी चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग मंत्री, सांसद और विधायक बने रहें। अगर लालू यादव अपने समाज के किसी काबिल व्यक्ति को सीएम का चेहरा बनाने की बात करते हैं, तो हम कैमरे के सामने कह रहे हैं कि जन सुराज लालू यादव और उनकी पार्टी को समर्थन देगी।

admin

Related Posts

4 उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान, जानें किसे मिला टिकट और कौन हैं कोयल मल्लिक

कलकत्ता  पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में राजनीति, प्रशासनिक…

सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश को सच बताएं गांधी परिवार, विदेशी कनेक्शन पर उठे सवाल

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 0 views
ZIM की चुनौती ध्वस्त, 5 विकेट से जीतकर SA ने कायम रखा विनिंग मोमेंटम

महामुकाबले की शुरुआत: टॉस भारत के नाम, कैरेबियाई टीम को मिला बैटिंग न्योता

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
महामुकाबले की शुरुआत: टॉस भारत के नाम, कैरेबियाई टीम को मिला बैटिंग न्योता

दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
दुख को ताकत बनाया: पिता को मुखाग्नि देकर क्रिकेट की जिम्मेदारी निभाने लौटे रिंकू सिंह

एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
एयरस्ट्राइक के बाद पीवी सिंधू के कोच का पहला रिएक्शन, बोले- ‘सुरक्षित हैं, मगर डर अभी भी कायम’

भारत की गेंदबाजी फेल, हीली के बाद मूनी ने मचाई तबाही, 409 रन से बने कई नकारात्मक रिकॉर्ड

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
भारत की गेंदबाजी फेल, हीली के बाद मूनी ने मचाई तबाही, 409 रन से बने कई नकारात्मक रिकॉर्ड

WI के खिलाफ सिर्फ एक जीत, इतिहास ने बढ़ाई सूर्या-गंभीर की मुश्किलें

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
WI के खिलाफ सिर्फ एक जीत, इतिहास ने बढ़ाई सूर्या-गंभीर की मुश्किलें