मोहम्मद शमी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से वापसी को लेकर दिए संकेत, नेट पर बहाया पसीना

बेंगलुरु
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बिना किसी परेशानी के करीब एक घंटे तक नेट पर गेंदबाजी की। शमी, जो इस साल की शुरुआत में टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं।  शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट मैच के बाद नेट सत्र में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में अभ्यास किया।

34 वर्षीय शमी ने छोटे रनअप से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने पूरे रनअप और अच्छी गति के साथ गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने सहायक कोच अभिषेक नायर को अपनी स्विंग गेंदों से परेशान किया। शमी के बाएं पैर में पट्टी बंधी हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए काफी अच्छे से गेंदबाजी की। उन्होंने अभ्यास के दौरान क्षेत्ररक्षण अभ्यास भी किया और बाद में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से चर्चा की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में कहा था कि शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहती। रोहित ने कहा था, ईमानदारी से कहूं तो हमारे लिए अभी यह फैसला करना काफी मुश्किल है कि वह वर्तमान श्रृंखला या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं। हाल ही में उनके घुटने में सूजन थी, जो असामान्य है। उन्होंने बताया कि शमी अपनी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में थे, लेकिन घुटने में सूजन के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो गई है। वह इस समय एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं, जहां फिजियो और चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं।इस बीच, शुभमन गिल, जो गर्दन में जकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे, ने भी नेट सत्र के दौरान शमी के साथ अभ्यास किया। गिल ने मोर्कल और टीम फिजियो के साथ हल्का अभ्यास किया और फिर ड्रेसिंग रूम लौट गए।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल