खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी- 1 से 19 नवम्बर तक ना करें Flights में सफर

गुरदासपुर
सिख फार जस्टिस प्रतिबंधित संगठन के संस्थापक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की नई धमकी, 1 से 19 नवम्बर तक एयर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी का हवाला देते हुए 1 से 19 नवम्बर के बीच एयर इंडिया पर हमले की चेतावनी दी है।

पन्नू द्वारा जारी वीडियों में सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी पर हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि लोग इन दिनों में एयर इंडिया विमानों पर सफर न करें। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब भारत में एयरलाइंस को कई फर्जी संदेशों का सामना करना पड़ रहा है। पन्नु ने 2023 में लगभग इसी समय इसी तरह की धमकियां दी थी। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोमवार को यात्रियों को 1 से 19 नवम्बर तक एयर इंडिया की उड़ानों में न चढऩे की चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि एयर इंडिया की उड़ान पर कुछ निश्चित तारीखों के दौरान हमला किया जा सकता है, जो सिख धर्म की 40वीं वर्षगांठ के नरसंहार के साथ मेल खाता है।

कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाले सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक ने पिछले साल भी इसी तरह की धमकी दी थी। ोवही दूसरी और दिल्ली स्थित एक उच्च अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने के आश्वासन पर कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नु एक तरफ अपनी जान बचाता फिर रहा है,वही दूसरी और इस तरह की धमकियां देना तथा आतंकवादी घटनाए करने वालों को इनाम देने की घोषणाए करना उसका शौंक बन चुका है। पन्नु ने आज तक जो इनाम देने की घोषणाए की थी उस संबंधी विदेशों से करोड़ों डालर तो वह इक्कठा करने में सफल रहा,पंरतु आज तक उसने एक पैसा भी किसी को इनाम में नही दिया। आतंकवाद को हवा देते रहना उसकी दुकानदारी व मजबूरी है,जबकि पन्नु एक डरपोक व्यक्ति  तथा मानसिक रोगी है। भारत सरकार पन्नु की हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।

 

admin

Related Posts

असम में लागू होगी Uniform Civil Code? विधानसभा से विधेयक पास, देश की राजनीति गरमाई

गुवाहाटी असम विधानसभा चुनाव ने यूनिफॉर्म सिविल कोड ( समान नागरिक संहिता ) बिल को पास कर दिया है। इसी के साथ देश में उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! राशन योजना में 3 बड़े सुधार से 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

 नई दिल्‍ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला हुआ है. कैबिनेट के इस फैसले से राशन लेने वाले 80 करोड़ लोगों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल