सुरक्षा कर्मियों की सजगता से एम.पी. ट्रांसको में चोरी की बड़ी घटना टली

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के पारेषण भंडार में एम.पी. ट्रांसको की बहुमूल्य सामग्रियों की चोरी के प्रयास को नयागांव स्थित ट्रांसमिशन स्टोर में नियुक्त आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों की सक्रियता और सतर्कता ने नाकाम कर दिया। साहस और सजगता का परिचय देते हुए 3 चोरों को इन सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

गत दिवस अंधेरे का फायदा उठाकर प्रातः लगभग साढ़े तीन बजे नयागांव के ट्रांसमिशन स्टोर से बहुमूल्य आप्टिकल फाइबर केबल तथा ट्रांसमिशन टॉवर के क्षतिग्रस्त होने पर उपयोग में आने वाले इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम के पार्ट्स की चोरी कर 3 चोर मोटरसाइकिल से ले जाने का प्रयास कर रहे थे ।

ट्रांसमिशन स्टोर की ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों श्री रोहित यादव एवं श्री सुरेश यादव को जैसे ही चोरो को वारदात का अहसास हुआ, दोनों ने साहसपूर्वक एक चोर को रंगे हाथों धर दबोचा। दो चोर भाग गए थे जिन्हें स्टोर नंबर दो में तैनात सुरक्षा कर्मियों सुमित यादव व सिद्धांत यादव ने समय पर सूचना मिलने के कारण सूझबूझ का परिचय देते हुए बहाने से अपनी मोटर साइकिलों पर बैठाकर कब्जे में कर लिया। एम.पी. ट्रांसको के अधिकारियों ने गोरखपुर थाना में घटना की प्राथिमिकी दर्ज कराने आवेदन दिया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने सुरक्षा कर्मियों के साहस की सराहना करते हुए उनको बधाई दी है। साथ ही बहादुर कर्मचारियों को तत्काल कैश अवार्ड देने के लिये निर्देश दिए है। निर्देशानुसार बहादुर कर्मचारियों को प्रमाण पत्र तथा कैश अवार्ड प्रदान कर दिया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    इंदौर में नर्मदा लाइन का रास्ता: सड़क के बीच बिछी लाइन, एलिवेटेड कॉरिडोर की राह में अड़चने

    इंदौर  इंदौर में छह किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की कवायद की जा रही है, लेकिन उसे बनाना इतना आसान भी नहीं होगा, क्योंकि जब बीआरटीएस कॉरिडोर पंद्रह साल पहले…

    इंदौर में नगर निगम की नई सुविधा, अब 72 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र सीधे ईमेल पर

    इंदौर  इंदौर नगर निगम ने नागरिकों को बड़ी राहत देने वाली नई व्यवस्था लागू की है। अब घर पर होने वाली मृत्यु के मामलों में मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज