राजस्थान में बड़ी सफलता, अशोक जैन हत्याकांड में कोटा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कोटा
राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना में सितंबर महीने में हुए अशोक जैन हत्याकांड में स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटा की उद्योग नगर की पुलिस ने इस मामले में मारपीट कर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों इनामी बदमाश हैं। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। इस घटना की जानकारी देते हुए कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने बताया, ‘‘सितंबर महीने में कुछ अपराधियों ने प्रेम नगर गेट के पास एक साथ दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना में एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया था। साथ ही एक पुरुष, जिसका नाम अशोक जैन था, उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।”

उन्होंने बताया, इस घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। जिनके नाम महावीर, महेश और सत्य नारायण हैं। इन अपराधियों के खिलाफ लगातार एसएचओ उद्योग नगर की टीम और कई और टीमें कोटा, कोटा ग्रामीण, बारा, झालावाड़, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहर में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इसी दौरान तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

उन्होंने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम सत्यनारायण और महावीर हैं। शेष बचा महेश नामक आरोपी को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है। महेश बहुत ही शातिर अपराधी है। पहले भी वह जब एक बार गिरफ्तार हुआ था और उसके बाद फरार हुआ था तो दो ढाई साल के कड़े प्रयासों के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका था। हमारी टीम लगातार उसके पीछे है। हम जल्दी ही सफलता हासिल करने की दिशा में होंगे। किसी भी कीमत पर उसे ज्यादा दिनों तक बच के भागने नहीं दिया जाएगा। हम उसे जल्दी से जल्दी पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

 

admin

Related Posts

अजमेर में संदिग्ध गतिविधियों से फिर उठा सुरक्षा सवाल, NIA जांच तेज

अजमेर  लगभग दो दशकों से आतंकी संगठनों की नजर अजमेर पर है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन आईएसआई और आईएसआईएस से जुड़े मॉड्यूल पहले भी रैकी कर चुके हैं। बीते तीन माह…

RAS भर्ती में नया पैटर्न: ग्रामीण अभ्यर्थियों का लगातार मजबूत प्रदर्शन

 अजमेर  राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा में ग्रामीण अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। वह शहरी युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालिया आरएएस भर्ती 2024 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में