रोनाल्डो और अल नासर का एसीएल मैच सुरक्षा कारणों से ईरान की बजाय दुबई में

वॉशिंगटन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अल नासर क्लब का तेहरान के एस्तेगलाल क्लब के खिलाफ एएफसी चैम्पियंस लीग एलीट फुटबॉल मैच ईरान में सुरक्षा चिंताओं के कारण अब संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में होगा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने पिछले सप्ताह जारी बयान में इसकी जानकारी दी थी।

भारत ने इस फैसले पर हैरानी जताई है क्योंकि सात अक्टूबर को एएफसी ने कहा था कि कोलकाता के मोहन बागान क्लब ने ट्रैक्टर एससी के खिलाफ दो अक्टूबर को दूसरी श्रेणी के एएफसी चैम्पियंस लीग दो के मैच के लिये ईरान जाने से इनकार किया था लिहाजा माना जायेगा कि उसने नाम वापिस ले लिया है।

सिर्फ अल नासर ही नहीं बल्कि ट्रैक्टर का ताजिकिस्तान के रावशान के खिलाफ घरेलू मैच भी अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। ईरान और कतर के बीच 15 अक्टूबर का मैच भी कतर से दुबई स्थानांतरित किया गया। मोहन बागान के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘क्लब ने देखा है कि एएफसी ने आखिरकार माना कि ईरान में सुरक्षा हालात गंभीर है और इसी वजह से कई मैच स्थानांतरित किये गए। मोहन बागान के मामले में भी ऐसा नहीं करने से लगेगा कि एएफसी पक्षपात कर रहा है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि मोहन बागान ने अनुरोध किया था कि मैच की तारीख या स्थान बदला जाये। क्लब ने कहा कि एएफसी की सबंधित समिति के सामने अपील की गई है और उम्मीद है कि उसे खेलने का मौका मिलेगा।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल