50 हजार रुपये के लिए हरियाणा पुलिस का एएसआई बेच दिया ईमान, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार

सोनीपत
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत जिला के सिटी पुलिस थाने में तैनात एएसआई बलवान सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। इस मामले में गहनता से जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायकर्ता ने उसके भाई के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिस संबंध में दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया था।आरोपी बलवान सिंह शिकायतकर्ता के भाई को समझौते की प्रति उपलब्ध करवाने के बदले में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 3.50 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। रेड के दौरान आरोपी बलवान सिंह रिश्वत की राशि लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पकड़ लिया गया था।

 आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक के प्रभारी तेजपाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि सिटी थाने में झगड़े के दौरान दोनों भाइयों का समझौता हो चुका था। उसके बावजूद भी समझौते की प्रति उपलब्ध कराने के लिए एएसआई बलवान सिंह ने 50 हजार की मांग की थी। बलवान पहले भी 3 लाख 50 हजार रुपए ले चुका था। बलवान को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड को बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में था

कोलकाता पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम…

उत्तराखंड में 250 मदरसों को किया जाएगा स्कूल में रूपांतरित, ताले लगवाए गए

देहरादून  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग किए जाने पर विवाद बढ़ गया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा