नाबालिग प्रेमिका को छोड़ दूसरी महिला से कर ली शादी, सवाल किया तो जलाकर मार डाला

बडवेल
आंध्र प्रदेश के बडवेल में 16 वर्षीय लड़की को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरापी व्यक्ति ने कुछ ही महीने पहले नाबालिग से रिश्ता तोड़ लिया और अन्य महिला से शादी कर ली थी। आरोपी की पहचान जे. विग्नेश के तौर पर हुई हैं। उसने कडप्पा जिले के बडवेल के बाहरी इलाके में नाबालिग पर पेट्रोल डालकर को उसे आग के हवाले कर दिया।

म्यदुकुरु के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘विग्नेश ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे नाबालिग को आग लगा दी थी। इससके बाद पीड़िता को कडप्पा स्थित आरआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार तड़के करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।’ पुलिस के अनुसार, विग्नेश और लड़की के बीच प्रेम संबंध में थे। मगर, विग्नेश ने उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी महिला से शादी कर ली।
 

लड़की ने शादी करने का रखा था प्रस्ताव

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'लड़की ने 6 महीने पहले विग्नेश से बात की थी और उससे शादी करने के लिए कहा। विग्नेश ने उसकी मांग से तंग आकर उसे आग के हवाले कर दिया।’ उन्होंने बताया कि विग्नेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विग्नेश फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

दूसरी ओर, यूपी के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस केस में 2 नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया, जबकि 6 साल के एक अन्य आरोपी को रिहा कर दिया गया। बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में शनिवार को पुलिस ने 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर अपराधियों को बलिया की किशोर अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें मऊ के बाल सुधार गृह भेज दिया। सिंह ने कहा कि 6 वर्षीय किशोर आरोपी को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

  • admin

    Related Posts

    ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

    वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

    राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

    तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम