कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका, उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हमले में 73 की मौत

तेल अवीव.

इस्राइल-हमास के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब लेबनान और ईरान भी शामिल हो चुका है। हमास की तरफ से पिछले साल किए गए हमले के बाद से ही इस्राइल ने गाजा को तबाह करने की कसम खाई थी। इस्राइली सुरक्षा बलों का लगातार गाजा पर हमले जारी है। उत्तरी गाजा के बेत लहिए में आईडीएफ के हमले में 73 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय की तरफ से बताया गया कि मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी गाजा में 16 दिनों से जारी इस्राइली सैन्य घेराबंदी के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस क्षेत्र में भोजन, पानी, दवा समेत अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बंद कर दी गई है। आईडीएफ ने उत्तरी गाजा में हाल के हमले में जान गंवाने वालों के आंकड़ों पर संदेह जताया है। ऑक्सम एक गैर सरकारी संगठन ने दक्षिण गाजा में एक हमले की सूचना दी। इस हमले में खान यूनिस के पास चार इंजीनियरों और श्रमिकों की मौत हो गई।

बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला
इससे पहले इस्राइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लेबनान के बेरूत में कई रॉकेट दागे। हाल ही में हिजबुल्ला ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर ड्रोन हमला किया। इसके बदले नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि हिजबुल्ला ने बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा, "हत्या का प्रयास उन्हें या इस्राइल को आतंकवादियों को खत्म करने से नहीं रोकेगा। शनिवार को लेबनान की तरफ से दागे गए दो अन्य ड्रोन को इस्राइली हवाई सुरक्षा ने मार गिराया।" इस हमले के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा हिजबुल्ला को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "इस्राइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइल अपना अभियान जारी रखेगा।

admin

Related Posts

ट्रंप का विवादित बयान: मैक्रों की पत्नी संग बुरा बर्ताव करती हैं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया है। एक लंच के दौरान ट्रंप ने कहा, "मैंने फ्रांस के मैक्रों को फोन किया, जिनकी पत्नी…

राजनाथ सिंह का कड़ा रुख, कहा- अबकी बार कार्रवाई होगी अभूतपूर्व और निर्णायक

तिरुवनंतपुरम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी भी दुस्साहस के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि अगर वह भारत के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम