विधानसभा के पहले सेशन और साल के पहले सेशन में राज्यपाल का संबोधन होना जरुरी होता: रामनारायण यादव

चंडीगढ़
हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन और कैबिनेट के शपथ ग्रहण के बाद अब विधायकों की शपथ और विधानसभा सेशन का तारीख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में हरियाणा विधानसभा से स्पेशल सचिव के पद से सेवानिवृत और संविधान के जानकार रामनारायण यादव ने नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र को लेकर कुछ रोचक जानकारी सांझा की है।

बंसीलाल ने दिलाई थी 54 दिन बाद शपथ
यादव ने बताया कि नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर कई समय सीमा तय नहीं है। पूर्व में हरियाणा विधानसभा में नई सरकार के गठन के बाद 3 से 54 दिन बाद तक भी शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि 1968 में चौधरी बंसीलाल ने दिल्ली में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में शपथ ली थी। उसके 54 दिन के बाद विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ था। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 दिन बाद शपथ ली थी।

एक दिन का सत्र बुलाकर कर सकते हैं स्थगित
रामनारायण यादव ने बताया कि विधानसभा के पहले सेशन और साल के पहले सेशन में राज्यपाल का संबोधन होना जरुरी होता है। यह एक संवैधानिक बाध्यता है। एक दिन का सेशन बुलाकर स्पीकर का चयन करने के बाद राज्यपाल विधानसभा में संबोधित करते हैं, जिस पर धन्यवाद प्रस्ताव पास करना होता है। इसके बाद स्पीकर की ओर से सेशन की अगली तारीख में अधिकतम 15 दिन का अंतर डाला जा सकता है। ऐसे में एक दिन का सेशन बुलाकर उसे आगे के लिए स्थगित किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान सेशन की अगली तारीख बतानी होती है, जब फिर से सेशन की शुरूआत होगी। एक दिन का सेशन बुलाकर उसे स्थगित कर कुछ दिनों का अंतर डालकर फिर से बुलाए गए सेशन को एक ही माना जाएगा।

रामनारायण यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जब विधानसभा का सत्र बुलाते हैं। नई सरकार का कार्यकाल उसी के अनुसार तय होता है। विधानसभा सेशन के पहले दिन से ही सरकार का कार्यकाल शुरू माना जाता है, जबकि विधानसभा के सदस्यों के भत्ते उससे पहले ही शुरू हो जाते हैं।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई