भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती, न्यूजीलैंड जीत से 107 रन दूर

बेंगलुरु
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में शनिवार को चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया ही था कि पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच को रोक दिया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी और दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया। भारत के लिए सरफराज खान ने 150 जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई। न्यूजीलैंड भारतीय पारी के 80वें ओवर के बाद नई गेंद ली जिसके बाद टीम ने 15.2 ओवर के अंदर 7 विकेट चटका लिए। भारत ने 29 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ'राउरकी ने तीन-तीन विकेट लिए।
 
भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदौलत तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल (35), रोहित शर्मा (52) और विराट कोहली (70) के विकेट गंवाए जबकि सरफराज खान क्रीज पर टिके रहे। टीम इंडिया अभी भी 125 रन पीछे है।  इससे पहले न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन रचिन रविन्द्र (157 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रन) के शतक की बदौलत 402 के स्कोर के साथ पहली पारी में भारत पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के पास अब 356 रन की मजबूत बढ़त हैं। रचिन के अलावा डेवोन कॉनवे और टिम साउथी ने क्रमशः 91 और 65 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 400 के पार पहुंचाया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले जबकि अश्विन और जसप्रीत बुमराह के नाम 1-1 विकेट रहा।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव