वक्फ बोर्ड को खत्म करने पर बोले इमरान मसूद- ‘कब्रिस्तानों, ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेगी सरकार’

मुरादाबाद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने तथा कब्रिस्तानों, मस्जिदों और ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेने की है। कांग्रेस के ‘‘संविधान बचाओ संकल्प'' सम्मेलन को संबोधित करते हुए मसूद ने सरकार की कथित योजना पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।" सहारनपुर के सांसद मसूद ने बृहस्पतिवार को सम्मेलन में दावा किया कि वक्फ बोर्ड को खत्म करने का सरकार का कथित कदम उसके इस्तेमाल के लिए निर्धारित भूमि को जब्त करने का सीधा प्रयास है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इन इरादों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। मसूद ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि महाराजगंज की घटना के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा जहां घरों और दुकानों को नष्ट कर दिया गया और लोगों पर हमला किया गया। उन्होंने पूछा, "हिंसा और तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे?"

कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मजबूत लोकतंत्र के महत्व को दोहराते हुए कहा, "हमारी सुरक्षा एक मजबूत संविधान में निहित है। हमें इसकी रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।" सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक अखंडता की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

admin

Related Posts

‘प्रोजेक्ट गंगा’ होगा लाइव, गांवों में ब्रॉडबैंड, OTT, CCTV और ऑनलाइन रोजगार के खुलेंगे रास्ते

 लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकी मुख्यधारा से जोड़ने के…

बिहार की नाबालिग पीड़िता को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 2 लाख रुपये की सहायता

लखनऊ / वाराणसी, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला अपराध को लेकर काफी सजग और संवेदनशील है। सरकार एक तरफ महिला अपराध से जुड़े अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल