प्रेम विवाह का दुखद अंत! पिता भाई ने की थी प्रेमी पति की हत्या, एक महीने बाद फंदे पर झूली बेटी

छिंदवाड़ा

 मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बहुत ही मार्मिक खबर सामने आई है। यहां परासिया चांदामेटा के वार्ड क्रमांक 7 बडिया लाईन में 19 वर्षीय युवती उर्वषी उर्फ राधिका मालवी ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव बाथरूम में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। घटना दोपहर साढे़ तीन बजे के आसपास की है। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, युवती के पति की हत्या एक महीने पहले 15 सितंबर की रात उसके पिता और भाई ने चाकू मारकर कर दी थी। आरोपी पिता और भाई बेटी के प्रेम विवाह से नाराज थे। सुसाइड से पहले उर्वषी उर्फ राधिका ने सभी के साथ समय बिताया। उसने सास, ससुर, सास की बड़ी बहन, देवर, जेठ, जेठानी सभी के साथ मिलकर खाना खाया। दोपहर के भोजन के बाद जेठ जेठानी अपने घर चले गए। उर्वषी ने बरतन मांजे। इसके बाद झूले में खेल रहे बच्चों से बात की। खुद भी झूले में झूली। फिर जो किया सबके होश उड़ गए।

बाथरूम में जाकर लगाई फांसी

झूला झूलने के बाद राधिका नहाने चली गई। काफी देर बाद जब वह बाथरूम से नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने दरवाजा देखा। उसने किचन का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। उसका देवर छत पर चढ़ा। उसने बाथरूम के दरवाजे पर पत्थर मारा तो कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद देवर ने चारदीवारी कूदकर खिड़की से देखा तो उर्वषी फांसी के फंदे पर लटकी थी।

मोहल्ले से गुजर रहे थे टीआई

वे पुलिस को सूचना देने जा रहे थे। उसी दौरान चांदामेटा टीआई अरुण मर्सकोले मोहल्ले से ही गुजर रहे थे। उन्हें सूचना दी गई। उन्होंने ही दरवाजा तोड़ा। इसके बाद परासिया तहसीलदार को सूचना दी गई। परासिया तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा मौके पर पहुंची। इसके बाद सब इंस्पेक्टर के साथ सिपाही आए। उन्होंने पंचनामा बनाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर के सामने चाकू मारकर की थी पति की हत्या

23 साल का योगेश मालवी वार्ड सात में रहता था। अपने पिता के साथ टाईल्स लगाने का काम करता था। उसके घर के समीप रहने वाली राधिका से उसका प्रेम था। दोनों का प्रेम विवाह युवती की नानी ने कराया था। लेकिन परिजन नाराज थे। पंद्रह सितंबर की रात युवती के पिता बिल्लू उर्फ विदेषी मालवी ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ जाकर युवक को बुलाया और उसके पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

तबाह हो गए दो परिवार

योगेष की हत्या के आरोप में युवती के पिता और भाई जेल में है। उसकी मां कहीं चली गई है। उनके घर में ताला लटका है। इधर योगेश की मौत हो गई और एक महीने बाद आज उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। दोनों परिवार तबाह हो गए।

बेटी जैसी रख रहे थे उर्वषी को

मृतक युवती के ससुर पप्पी मालवी ने बताया कि घर में गंगा पूजन है। इसलिए साफ सफाई का काम चालू है। सभी आज हंसी खुशी घर में थे। तनाव या डिप्रेषन जैसी कोई स्थिती नहीं थी। बेटे की मौत के बाद वे बहु को बेटी जैसी रख रहे थे। कई बार उससे पूछा गया कि उसे कहीं जाना हो, कहीं और रहना हो तो उसे छोड देंगे। वह यहीं रहने की बात करती थी। आज उसने दूसरा दुख दे दिया।

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा