कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 366 रन, जैक लीच ने झटके 4 विकेट

नई दिल्ली
कामरान गुलाम के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए। पहले दिन पांच विकेट पर 259 के स्कोर से आगे खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने दूसरे दिन 107 रन बनाकर अपने बाकी के विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से कामरान गुलाम ने सर्वाधिक 118 कन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार विकेट झटके।

गुलाम ने 224 गेंद में 118 रन की पारी खेली और चौथे नंबर पर ठोस बल्लेबाज की तलाश कर रहे पाकिस्तान की समस्या को कुछ हद तक हल किया। गुलाम पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 13वें बल्लेबाज और इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने पहले दिन के अंतिम ओवरों में दूसरी नई गेंद से गुलाम को बोल्ड किया।

बाबर आजम को अंतिम दो टेस्ट की टीम से बाहर किए जाने के बाद गुलाम को पदार्पण का मौका मिला। उन्होंने अंतिम सत्र में जो रूट पर अपने नौवें चौके के साथ 192 गेंद में शतक पूरा किया। पाकिस्तान ने अंतिम सत्र में सऊद शकील का विकेट भी गंवाया जिन्हें ब्राइडन कार्स ने पवेलियन भेजा।

इससे पहले पाकिस्तन की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले 45 मिनट में 19 रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (07) और कप्तान शान मसूद (03) के विकेट गंवा दिए। दोनों विकेट बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के खाते में गए। गुलाम ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (77) के साथ तीसरे विकेट के लिए 149 रन जोड़कर पारी को संभाला। अयूब ने चार टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। मैथ्यू पॉट्स ने चाय के विश्राम से पहले अयूब को शॉर्ट मिड ऑफ पर कप्तान बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी