बड़ा सड़क हादसा : एक दर्जन मजदूर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल

झांसी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गुरसराय सरसेडा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वो गुरसराय सरसेडा पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पिता और उसके दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छह अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ललितपुर के तालबेहट के मौली गांव निवासी बबलू (49) अपने पुत्र दीपक (18) और छोटू (12) समेत छह अन्य के साथ गुरसराय के सरसेड़ा गांव में कटाई के लिए निकला था। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही सरसेड़ा गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जाकर पलट गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए।

गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल छोटू और दीपक की मौत हो गई, जबकि रास्ते में पिता बबलू की मौत हो गई। जबकि संतोषी, रिंकी, रघुवीर, सूरज, चंदा आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक हादसे में घायल अन्य छह मजदूरों को मेडिल कॉलेज भेजा गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    CM योगी का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों को ₹18,000 प्रति माह, अनुदेशकों के लिए भी नई घोषणा

    लखनऊ यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा…

    हंसी-खुशी का माहौल बना रणभूमि: कुत्ते ने बिगाड़ी शादी, बारात में जमकर मारपीट

    फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में कुत्ते को लेकर जमकर बवाल हो गया। वर और वधू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला