टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती : रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली
भारतीय स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती को नए सिरे से समझाया और इसे खेल का सबसे ऊंचा स्तर बताया। बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में उन्होंने इस बारे में बात की।

वीडियो में भारतीय टीम के बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले अभ्यास सत्र की झलकियां दिखाई गई। इसमें अश्विन की आवाज में बताया गया कि टेस्ट क्रिकेट में हर दिन खिलाड़ियों को हालात के हिसाब से ढलना पड़ता है और नई रणनीतियां अपनानी पड़ती हैं।

अश्विन ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा अनुकूलन (एडेप्टेशन) के बारे में है। आप पांचवें दिन का खेल वैसे नहीं शुरू कर सकते जैसे पहले दिन किया था। हर दिन आपको हालात के हिसाब से ढलना जरूरी होता है। यही वजह है कि इसे क्रिकेट का सबसे ऊंचा स्तर कहा जाता है।”

बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे अश्विन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले हैं। पहला मैच बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 527 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार 2021-22 में भारत आई थी, तब दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, उनसे पहले यह कारनामा जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने किया था।

फिलहाल, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि 2021 में खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम छठे स्थान पर है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी, ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे शीर्ष पर बने रहें, जो नवंबर-जनवरी में शुरू होगा।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल