नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप पर दी थी धमकी, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के जींद जिले में जुलाना में व्हाट्सएप ग्रुप पर यह धमकी दी गई थी। आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।' मालू हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को हरा दिया। उन्होंने 6,015 मतों के अंतर से हराकर जुलाना विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, नतीजों से पहले कई राजनीतिक जानकारों का मानना था कि फोगाट की जीत का अंतर बड़ा हो सकता है। मगर, अंतिम नतीजे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को
बता दें कि हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के सीनियर नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है और 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री व उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।’ शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे, जिन्होंने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

admin

Related Posts

रुझानों में बीजेपी का दबदबा, बंगाल में ममता दीदी को मिली बड़ी चुनौती

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बंगाल में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार चल रही है और टीएमसी…

Water Crisis in Mumbai: 5-6 मई को BMC की सप्लाई बंद, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगे सूखे

मुंबई मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर के पानी सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अमर महल में तैयार नए वॉटर टनल को मुख्य लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य