इजरायल ने जबालिया क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की थी, अब बरपाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

गाजा
उत्तरी गाजा पट्टी के जबालिया शहर पर हुए इजरायली हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए। वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए और लापता हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी अल अक्सा प्रसारक ने शुक्रवार को दी। इस सप्ताह की शुरुआत में, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने जबालिया क्षेत्र में एक नए आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की थी। गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को मध्य गाजा पट्टी में विस्थापित व्यक्तियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हमले में 28 फिलिस्तीनी मारे गये और 54 अन्य घायल हो गये।

गाजा में संघर्ष सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के कारण शुरू हुआ। इसमें करीब 1,200 लोग मारे गये और लगभग 250 बंधक बनाये गये थे। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हमास के हमले के जवाब में गाजा में चल रहे इजरायली सैन्य अभियानों में 42,065 लोगों की मौत हुई है और 97,886 अन्य घायल हुए हैं।

गुरुवार को हुए हमले में फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने की टीमों ने दीर अल-बलाह शहर में पीआरसीएस मुख्यालय के पास स्थित राफिदा स्कूल को इजरायली सेना द्वारा निशाना बनाये जाने के बाद हताहतों की मदद की। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि एम्बुलेंस कर्मियों और नागरिक सुरक्षा तंत्र ने बच्चों और महिलाओं सहित कई लोगों के शव बरामद किये, जिनमें से कुछ के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गये थे।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह