दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बालाजी जा रहे परिवार के 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

अलवर
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क में गड्ढा होने के कारण हुए भीषण कार हादसे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ यह परिवार हरियाणा से बालाजी के दर्शन करने जा रहा था। मरने वालों में पिता, बेटा और बेटी शामिल हैं।

अलवर में शुक्रवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क में गड्ढा होने के कारण क्रेटा गाड़ी पलट जाने से एक व्यक्ति और उसके बेटे-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो हरियाणा के नारनौल से बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे। यह हादसा रात को अलवर जिले के पिनान के निकट भड़ोली के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे। इनमें एक 8 साल का बच्चा कारव भी है, जो हादसे में घायल हो गया है।

हादसे में हरियाणा नारनौल निवासी विद्यानंद (60) और उनके बेटे शुभम यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम की बहन सोनिका यादव गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पिनान सीएचसी ले जाया गया था। वहां से उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे

शुभम की मां संतोष यादव और सोनिका का बेटा कारव यादव घायल हैं। कारव ने बताया कि हम सभी बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे से पहले हम सभी एक होटल पर रुके थे। जैसे ही होटल से निकले गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। क्रेटा में मेरे अलावा मेरी मम्मी-पापा के साथ नाना-नानी और मामा भी थे। हादसे की सूचना मिलने पर रैणी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रैणी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

बता दें कि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेनेज संख्या-132 की पुलिया पर भड़ौली के पास एक्सप्रेसवे की दिल्ली-जयपुर लेन में मेंटिनेंस का काम चल रहा है। यहां सड़क खुदी हुई थी और बैरिकेड दूर रखा हुआ था। ऐसे में रात के समय ड्राइवर को बैरिकेड नहीं दिखा और गड्ढे से गुजरते ही कार पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर करीब चार बार पलटी खाकर दूर जा गिरी।

admin

Related Posts

थाने में दबंगई पड़ी भारी, पुलिस को धमकाने के आरोप में राजस्थान के मंत्री पर केस दर्ज

जयपुर  राजस्थान के एक मंत्री पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मंत्री पर पुलिसवालों से गाली-गलौज करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। मंत्री के इस करतूत का एक ऑडियो…

35 साल बाद फिर जुड़ेगा रेल लिंक, बालोतरा–पचपदरा रूट को हरी झंडी

बालोतरा राजस्थान में बालोतरा से पचपदरा को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने बालोतरा से पचपदरा को जोड़ने वाली नई लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
पूजा सिंह की ऐतिहासिक छलांग, 14 साल बाद टूटा ऊंची कूद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला