सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद में हुआ विशेष मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम

रायपुर

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा सेंट्रल लाइब्रेरी में गुरूवार को विशेष मेंटल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपीएससी और पीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

आर जे अनिमेष ने युवाओं को प्रेरित करते हुए महात्मा गांधी के विचारों का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे गांधी जी आचरण में शांत रहते थे और कठिनाइयों का सामना करते समय मानसिक संतुलन बनाए रखते थे। अनिमेष ने युवाओं से अपील की कि वे अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें।

इसके बाद संस्था की अध्यक्ष दीप्ती दुबे ने राइट टू बर्न थेरेपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि इस थेरेपी के माध्यम से नकारात्मक विचारों को लिखकर उन्हें समाप्त किया जा सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है। दीप्ती ने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए ध्यान, व्यायाम और सकारात्मक सोच को अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में सायकोलाजिस्ट प्रियंका, डेविड और सुषमा भी उपस्थित थे, जिन्होंने युवाओं को विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य सुधार तकनीकों से अवगत कराया।

युवाओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को प्रेरित करना था, ताकि वे अपने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को एक महत्वपूर्ण पहलू मानें।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की धूम, CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में देंगे सौगातें

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।…

    सुशासन तिहार में किसानों को राहत, आसान ऋण सुविधा से खेती को मिली नई ताकत

    रायपुर  जिले में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ आज किसानों के लिए खुशहाली का नया पैगाम लेकर आया है। ग्राम हल्बारास में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल