प्रदेश में आनंद का वातावरण बनाने जुटे हैं 565 आनंद क्लब

भोपाल

प्रदेश में समाज के बीच सकारात्मकता एवं आनंद का वातावरण बनाने के लिए आनंद विभाग द्वारा समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में 565 आनंद क्लब पंजीकृत किए गए हैं। आनंद क्लब द्वारा जरूरतमंदों को रक्तदान, भोजन एवं सामग्री दान, आपदा में सहयोग, शिक्षा, बालिकाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण, निराश्रितों की मदद एवं उपचार आदि का भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आनंद क्लबों से 5 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं।

राज्य आनंद संस्थान के कार्यक्रम निदेशक सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि स्वयं एवं परिवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम प्रसन्न रह सकते हैं। इससे सामाजिक समरसता और खुशहाली संभव होती है। आनंद क्लब की पहल इस विचार पर आधारित है कि लोगों को पहले स्वयं आनंदमयी जीवन जीने का कौशल सीखना चाहिए। इसका जीवन में अनुसरण कर सामूहिक रूप से क्लब बनाकर अन्य लोगों का जीवन आनंदमय बनाने के प्रयास करना चाहिए। राज्य आनंद संस्थान, आनंद और खुशहाली का वातावरण बनाने के लिये आनंद क्लब गठित करने का कार्य लगातार कर रहा है।

कोई भी व्यक्ति जो आनंदक के रूप में पंजीकृत है वह आनंद क्लब प्रारंभ कर सकता है। आनंदक के रूप में पंजीकृत होने की सुविधा राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट https://www.anandsansthanmp.in/ पर उपलब्ध है। आनंद क्लब का गठन 5 इच्छुक व्यक्ति मिलकर कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में योगदान महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बयान

    पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पं. दुबे की 130वीं…

    MP में 3 दिन तक आंधी और बारिश, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि का अलर्ट

    भोपाल  मध्यप्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, बारिश और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा